बालोतरा क्षेत्र के समीप भीमगौडा कुशीप सिवाना आशापुरा माताजी जीर्णाद्वार महोत्सव आयोजन 7 व 8 मई को मंछाराम गढ़ सिवाना अभयराम गढ़ सिवाना गौपालराम महाराथ सिवाना औंकार भारती परेऊ धाम समदड़ी गादीपति नृसिंहदास महाराज राघवदास महाराज बालोतरा दिनदयाल गौस्णा आश्रम गुजरात भगत घेवर बालोतरा के पावन सान्निध्य में किया जाएगा। आशापुरा माताजी जीर्णाद्वार महोत्सव के प्रचार मंत्री हरीराम ने बताया कि माँ आशापुरी माताजी जीर्णाद्वार महोत्सव में कलश स्थापना 7 मई प्रात 7.15 बजे हवन यज्ञ सुबह 9.15 बजे रात्री जागरण भजन संध्या 8.30 बजे इण्डा,ध्वजा प्राण प्रतिष्ठा व महाप्रसादी कार्यक्रम सोमवार सुबह 11 बजे लेकर 7 मई रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।भजन संध्या के दौरान चढ़ावे की बोलियां भी बोली जाएगी। उन्होंने बताया कि भजन संध्या में भजन गायक किशोर पालीवाल एण्ड पार्टी ,सुमेरपुर माधुरी वैष्णव,इन्दौर डांस पार्टी कुनाल एण्ड पार्टी,दिल्ली द्वारा सुमधुर प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंच संचालन राजु शर्मा द्वारा किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रचार मंत्री ने बताया कि इस आयोजन को लेकर संस्थान अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी, रतन भाई सिवाना, खेताराम सिवाना, बाबुलाल सिवाना,हरीराम वका,भैराराम सरदारपुरा, संरक्षक व सलाहकार तैयारियां में जोर-शोर से जुटे हुए है।
आशापुरा माताजी जीर्णाद्वार महोत्सव का आयोजन 7 व 8 मई को
By
samachaar 360
2 Min Read
Most Popular
Subscribe Now
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

