बालोतरा
उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने शाम को गांधीपुरा में संचालित हो रही टेक्सटाइल इकाइयों का निरिक्षण कर हालातो का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट पचपदरा तहसीलदार भगीरथ चोधरी व् रिको मेनेजर प्रवीण जैन ने रिको के चतुर्थ चरण में स्थानांतरित होने वाली टेक्सटाइल इकाइयों का निरिक्षण कर भोगिलिक सत्यापन किया। साथ ही दल ने लूणी नदी में प्रदूषण की जो समस्या हैं उसका जायजा लिया।
लूणी नदी में अनेक स्थानों पर रासायनिक प्रदूषित पानी जाता मिला जिस पर वाटर पॉल्युशन कंट्रोल ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपचंद सालेचा को लताड़ पिलाई और प्रदुषण फेला रही टेक्सटाइल इकाइयों के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। निरिक्षण के दौरान पता लगाया कि नेशनल ग्रीन ट्रब्यूनिल कोर्ट के आदेशो की पालना हो रही हैं कि नहीं ।

