बालोतरा – औधोगिक क्षेत्र के उधमियों ने की उपखण्ड अधिकारी से की मुलाकात , औधोगिक क्षेत्र में दो दिन से हैं पानी सप्लाई करने वाला यूनियन हड़ताल पर , इस कारण पानी की सप्लाई को बंद कर दिया । लोकायुक्त में शिकायत के पश्चात प्रशासन ने पिछले दिनों लुणी नदी में से अवैध बिछाई गई 6 पाईप लाईनों को हटाया गया जो सही था। लेकिन पानी सप्लायर्स यूनियन ने बैठक आयोजित कर पानी आपूर्ति बंद कर हडताल शुरू कर दी। सवैधानिक दृष्टि से देखा जाए तो पानी सप्लायर्स यूनियन हडताल करना गैर वाजिब है। कारण कि अवैध रूप से डाली गई पाईप लाईनों द्वारा पिछले लम्बे से डार्क जोन में अंधाधून जल दोहन किया जा रहा था। अगर इस ढंग से अवैध कार्य करने वालों को पानी सप्लायर्स यूनियन समर्थन करेंगी तो कहा तक उचित है। उधमियों का प्रतिनिधि मंडल ने उपखण्ड अधिकारी प्रभातीलाल जाट से मुलाकात कर पानी सप्लाई को सुरु करवाने की बात कही । राजेश जैन , सुभाष मेहता , मंगलाराम टाक , वासुदेव माली ,सुरेश मेहता सहित उधमियों ने की मुलाकात ।

