कांग्रेसजनों ने महन्त निर्मलदास महाराज का जन्मदिन हर्षोहुलास से मनाया
समदड़ी
वरिष्ठ कांग्रेसी एवं भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर महन्त निर्मलदास महाराज के जन्मदिन कांग्रेसजनों समदड़ी कस्बे में हर्षोहुलास से मनाया तथा जन्मदिन के उपलक्ष पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कर शीघ्र स्वास्थ्य सुधार की कामना की व पर्यावरण सरंक्षण के प्रति महारज के समर्पण की भावना के अनुरूप अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर महन्त के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, अनुसूचित जनजाति विभाग जिला महासचिव मदन लाल भील, किसान नेता कल्याण सिंह कोटड़ी, अजीत सरपंच प्रतिनधि अनिल राठौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी लतीफ खान, देवी सिंह राजपुरोहित, युवा कांग्रेस पूर्व जिला महासचिव अधिवक्ता घेवरचंद प्रजापत, नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह राव,टेक्सी यूनियन अध्यक्ष पोकर सिंह राजपुरोहित,युवा ब्रिगेड अध्यक्ष अरुण व्यास, दिनेश लखारा, मजदूर यूनियन अजीत नगर अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल, पारस राम मेघवाल, हाजी बाबू खान मेहर, देवाराम घांसी, हनुमान वाल्मीकि, अशोक शर्मा, गिरधारी राम, घेवर राम मेघवाल सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।