बालोतरा उपखंड के आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश
गांवों में बारिश से मिली राहत
बालोतरा (बाड़मेर ) – बालोतरा उपखंड के कई गांवों में शनिवार शाम करीब 6 बजे तेज हवाओं के साथ कई गांवों में आधे घंटे तक बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। जिससे जिन गांवों में बारिश हुई है। वहां के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
इस बीच कई गांवों मे सड़को पर बारिश का पानी जमा हो गया। यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। बारिश होने के बाद किसान खेतों में ग्वार की बुवाई कर सकेंगे। वही गोबर का खाद डालने के लिए भी किसान मौसम को अनुकूल बता रहे हैं।

