पंचायत समिति की बैठक
बाड़मेर, 13 जून। बाड़मेर पंचायत समिति की बैठक बुधवार को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति सभागार मंे प्रधान श्रीमती पुष्पादेवी की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।
विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के द्वितीय चरण, पटटा आवंटन अभियान, अकाल राहत, जन्म मृत्यु पंजीकरण समेत विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

