बायतु बाड़मेर-
क्षेत्र में बिजली की समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना शुरू की गई। विधायक कैलाश चौधरी ने बताया कि मेरे चुनाव लड़ने के मूल मुद्दों में ‘क्षेत्र की बिजली समस्या’ भी था। अब सरकार के अथक प्रयासों से रेगिस्तान के हर घर तक बिजली पहुंचेगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सर्वे टीम पहुंचेगी एवं दो दिन प्रत्येक पंचायत में रूककर सर्वे करेगी।
आप सभी से मेरा निवेदन है कि जो लोग बिजली से वंचित है, वे अपना नाम सर्वे टीम को जरूर लिखावें। ताकि हर घर बिजली पहुंचाने के सपने को साकार किया जा सके।

