जसोल की पाँच छात्राएँ हुई स्कूटी पुरस्कार से सम्मानित
जसोल:- राजस्थान सरकार द्वारा मेधावी छात्रा स्कुटी योजना के अन्तर्गत सुआ देवी भन्साली बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल की 5 छात्राओं को स्कुटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि जिला स्तर पर एम.बी. सी. महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, युआईटी अध्यक्ष डॉ प्रियंका चौधरी ने रेखाकुमारी पुत्री मोहनलाल प्रजापत, प्रियंका कुमारी पुत्री गोपाराम पालीवाल,रेखा कुमारी पुत्री केवलचंद मेघवाल,पायल कुमारी पुत्री महावीरचन्द जैन व हीना कुमारी पुत्री डुंगरचन्द जैन को स्कूटी प्रदान की । इन सभी छात्राओं ने कक्षा 12 में जसोल विद्यालय में अध्ययन किया था। छात्राओं की कामयाबी पर, भजन गायक ओमप्रकाश प्रजापत, देवीलाल भोबरिया, ललित प्रजापत, लक्ष्मणसिंह रजोत , केवल सियोटा, महावीर गहलोत आदी ने खुशी जताई।


