श्रमिकों का अधिकाधिक पंजीयन कराने पर दिया जोर
बालोतरा। श्रम आयुक्त डॉ. पृथ्वीराज ने कहा कि प्रदेश सरकार असंगठित श्रमिकों सशक्त बनाने के प्रयासरत हैं, इसके लिए श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं विभागीय अधिकारी लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर श्रमिकों को अधिकाधिक लाभान्वित करे। श्रम आयुक्त गुरूवार को पंचायत समिति सभागार श्रम विभाग के अधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों एवं श्रमिकांे की संबोधित कर रहे थे, उन्होने कहा हि सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए महत्पर्वूण काम कर रही हैं। इस दौरान उन्होने पंजीयन और योजनाओं के संबंध में आ रही समस्याओं के बारे विचार-विमर्श किया, जिले में पंजीयन और लाभान्वित हुए हिताधिकारियों के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान श्रम आयुक्त डॉ. पृथ्वीराज ने श्रम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कम्प्यूटर कक्ष, श्रम निरीक्षक व सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया तथा जल्द से जल्द नई जगह पर कार्यालय को शिफ्ट करने के निर्देश दिये। उन्होने जिले की शिव, गडरारोड कम पंजीयन व धनाउ व सेडवा के लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होने जिला प्रबंधक नितेश कुमावत को कम पंजीयन वाली पंचायत समितियों में शिविर लगा श्रमिकों को जागरूक करने के निर्देश दिये।
पंजीयन आवेदन पर ग्राम सेवक के हस्ताक्षर अनिवार्य नही
बैठक में थार कमठा मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू द्वारा जिले में विकास अधिकारियों द्वारा पंजीयन आवेदनों पर ग्राम सेवकों द्वारा वेरिफकेषन करवाने की बात पर श्रम आयुक्त डॉ. पृथ्वीराज ने कहा कि आवेदन में नियोजक, यूनियन या ग्राम सेवक तीनो में से एक द्वारा प्रमाणित कर दिया जाता हैं तो उसे माना जाये, तथा श्रम आयुक्त ने जिला परिषद मुख्यकार्यकारी अधिकारी को फोन पर वार्ता कर इस संबंध में विकास अधिकारियों को निर्देषित करने को कहा। साथ ही दुर्घटना मे मृत्यु की फाईल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अनिवार्यता के संबंध में विचार विमर्ष कर उचित निराकरण का आष्वासन दिया गया। ऑफ लाईन पंजीयन बंद होने की बात पर कहा इसका हल निकाल दिया गया हैं, श्रम विभाग कार्यालय में आकर अपना पंजीयन कार्ड ऑनलाईन करवा सकता हैं। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
बैठक में संयुक्त श्रम आयुक्त पाताजंली भू, उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट, सहायक श्रम आयुक्त रघुबीरसिंह पूनिया, विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी, श्रम निरीक्षक रूपाराम महेला, जिला प्रबंधक नितेश कुमावत, मुकेश पुरोहित, यूनियन प्रतिनिधि करनाराम मांजू, हनुमानराम प्रजापत, मांगीलाल बोस, लक्ष्मण वडेरा, डूंगर राठी सहित कई जने उपस्थित थे।

