श्रीमती राजे मंगलवार को भास्कर वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड-2017 समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने खेती व्यवसाय से जुड़ी जोधपुर की उद्यमी श्रीमती गायत्री राठौड़, आदिवासी क्षेत्रों में समाजसेवा में जुटी ममता देवी परमार, जादूगर विधा में पारंगत आंचल कुमावत और पैरा एथलीट शताब्दी अवस्थी को विभिन्न वर्गों में राज्य स्तर के अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही, प्रदेश की पहली महिला न्यूरो सर्जन डॉ. रेणू खेमसरा को एडिटर्स च्वाइस अवार्ड दिया। समारोह में 11 अन्य महिलाओं को विभिन्न वर्गों में जोनल स्तर के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं में सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ने की शक्ति है और ऎसी महिलाओं को सम्मानित करना तथा उनका हौसला बढ़ाना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने सामाजिक सेवा, व्यवसाय, कला, चिकित्सा और खेल के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में अनेकों मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी शक्ति प्रदर्शन से जिस समाज में अपनी जगह बनाई है वह अपने आप में एक मिसाल है।
सफलता के लिए दोगुनी मेहनत करती हैं महिलाएं – मुख्यमंत्री
जयपुर, 13 जून। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि आज महिलाएं ऎसे अनेक क्षेत्रों में झंडा बुलन्द कर रही है, जिनमें अभी तक पुरुषों का बोलबाला रहा है। लेकिन अपने आप को साबित करने और सफलता तक पहुंचने के लिए उन्हें दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है।
