बालोतरा दीपावली के पर्व को लेकर बालोतरा जिले के पादरू क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिवाना के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नीरज शर्मा ने पादरू कस्बे में गश्त की। डीएसपी शर्मा ने इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से बातचीत की,
गश्त के दौरान डीएसपी नीरज शर्मा ने विशेष रूप से दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के संबंध में सावधानी बरतने के लिए कस्बेवासियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।
डीएसपी नीरज शर्मा ने दीपावली पर्व को लेकर पादरू कस्बे मे की गश्त
