पचपदरा की भवरीदेवी सोहनराज सालेचा उच्च माध्यमिक विधालय में समाज सेवी एवं भामाशाह सोहनराज सालेचा ने तीस लाख रूपयें स्कूल विकास के निर्माण कार्य के लिए व तीस हजार रूपये वृक्षा रोपण (1500पेड़-पौधे) के लिए भेट कियें ।
राज्य सरकार की महती योजना “वन महोत्सव ” कार्यक्रम के दौरान उपखंड (sdm) अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने कहा कि मनुष्य का जीवन पेड़ से जुड़ा है लोगों को पर्यावरण को साफ सुथरा बनाए रखने और आने वाले दिनों में वृक्ष रहेगा तभी हरियाली रहेगी पेड़ धरती का श्रंगार है , अधिक से अधिक लगाकर सरंक्षण का संकल्प ले । श्रीमति भंवरी देवी सोहनराज सालेचा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वाटिका निर्माण कर्ता सोहनराज सालेचा ने कहा कि पुण्यार्थ के कार्यों में धन का खर्च करना अच्छा लगता है,सालेचा इको वाटिका का प्रारूप नरेश भण्डारी ने तैयार किया वही इस के निर्माण में दत्ताराम जी,ओमप्रकाश जी और पृथ्वीसिंह जी ने पूरा सहयोग दिया
कार्यक्रम के दौरान सरपंच विजयसिंह खारवाल , तहसीलदार सुरेंद्र जी,डॉ रामेश्वरी चौधरी , प्राचार्य अशोक कुमार रांकावत , राम बाबू अरोड़ा , राणाराम राव सहित विद्यालय स्टाफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


