कुलदीप टेलर@ चाबा में जन्मे उद्योगपति मनोहर लाल राठी एवं सुरेश राठी (वर्तमान निवासी शिकागो, अमेरिका) तथा पूर्व विधायक (ब्यावर) देवीशंकर भूतड़ा का गुरुवार को जन्मभूमि चाबा में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के मार्गदर्शन एवं आग्रह पर आयोजित हुआ, जिसमें चाबा के विकास कार्यों और भामाशाह सहयोग को लेकर चर्चा की गई।
अतिथियों ने जरूरतमंदों की सेवा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता जताते हुए भामाशाह के रूप में सहयोग राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व शेरगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह,सरपंच प्रतिनिधि भीखमचंद जैन, प्रशासक भारती जैन, स्वरूप भूतड़ा, जबर सिंह, भेरू सिंह, केशरी मल, आसुलाल, कवरलाल, जसराज सहित भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से पंचायत समिति चाबा में विकास कार्यों को गति मिलेगी।_

