पारसमल@ सिवाना मुख्यालय पर नगर पालिका क्षेत्र में 18 नवीन कार्यों का शिलाएं करते हुए सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने बताया कि अपने क्षेत्र में अब तीन नगर पालिकाएं संचालित हो रही है तीनों में ही वर्तमान सरकार द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है,विकास के कार्यों को करने को लेकर बजट की कोई कमी नहीं है, सिवाना में आज 6 करोड़ से अधिक राशि के कार्यों का आज शिलान्यास किया गया ,जिसमें सी सी रोड,डामर रोड के कार्य करवाए जाएंगे ,भायल ने बताया कि आने वाले समय में सिवाना में सीवरेज लाइन,जमीन के अंदर केबल डालने, अमृतम 2 के तहत 15 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करके पेयजल की पूरी लाइनों को बदला जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम नाथजी कुटिया के पास आयोजित किया गया जिसमें आम नागरिकों के साथ नगरपालिका के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

