शेरगढ़ । गाड़ी के छत पर बैठकर यात्रा करना उस समय भारी पड़ा जब सड़क के किनारे लगे पेड़ से युवक के सिर पर चोट लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बायतु निवासी दिलीप पुत्र राजूराम सांसी गाड़ी की छत के ऊपर बैठा । ये लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने चेराई जा रहे थे। साबरसर गांव से निकले तभी सड़क के किनारे लगे पेड़ से सिर पर चोट लग गई जिससे चलती गाड़ी से वह नीचे गिर गया। उसे तुरंत शेरगढ़ अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रेफर किया गया।

