मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर बाड़मेर जिले में शीतलहर एवं ठंड के प्रकोप के दृष्टिगत कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है
जिला कलक्टर टीना डाबी ने
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी,बाड़मेर के प्रस्ताव के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए बाड़मेर जिले में संचालित सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 01 से 08 के सभी विद्यार्थियों के लिए 12 जनवरी को अवकाश घोषित किया है अवकाश के दौरान विद्यालय स्टाफ को अपनी उपस्थिति संबंधित विद्यालय में यथावत देनी होगी इस आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

