सिवाना।
श्री क्षत्रिय युवक संघ के सरक्षक एवं चतुर्थ संघ प्रमुख, पूज्य श्री भगवान सिंह रोलसाहबसर की 82वीं जयंती कल श्रद्धा और उत्साह के साथ सिवाना कस्बे में मनाई जाएगी।
जयंती की पूर्व संध्या पर आज भगवती बोर्डिंग हाउस में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं, जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के भाग लेने की संभावना है।
इसके साथ ही श्री क्षत्रिय युवक संघ के बैनर तले जयंती को लेकर मुख्य समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें समाज के गणमान्य लोग, संघ पदाधिकारी एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन पूज्य रोलसाहबसर के समाज सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के विचारों को स्मरण करने का अवसर होगा।

