सिवाना-बालोतरा।
विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक, सिवाना में कक्षा दशमी के भैया-बहिनों के लिए मंगलकामना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सोमवार प्रातः 09:30 बजे किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक, रामदेव नगर के प्रांगण में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा दशमी के विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ देना है।
इस अवसर पर गत वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ वर्तमान सत्र में सेवा निधि में श्रेष्ठ योगदान देने वाले भैया-बहिनों को भी पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने अभिभावकों एवं समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है।

