बालोतरा – औधोगिक क्षेत्र में नहीं करेंगे पानी की सप्लाई , जब तक जालमाफिया नाम नहीं हटेगा तब तक पानी की सप्लाई को नहीं करेंगे शुरू ।लोकायुक्त के लुणी नदी में बिछाई गई अवैध पाईप लाईनों की जांच के निर्देश के बाद हटाई गई पाईप लाईनों व प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाई को लेकर पानी सप्लायर्स यूनियन ने दुसरे दिन भी हडताल जारी रखी। सप्लाई यूनियन के लोगो ने बताया कि लोगो के द्वारा हमें जल माफिया कहा जा रहा है वो गलत है हम ऐसे सहन नहीं करेंगे । ट्रकरों को खडे कर दिये। जिससे छतरियों का मोर्चा से तीसरी फाटक जाने वाले रास्ते पर वाहनों की कतारे नजर आई।

