अम्बेडकर जयंती को लेकर तैयारियां पूर्ण।
जसोल में भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली है। समिति के महामंत्री मंगलेश बारासा ने बताया कि कल 7 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी, वाहन रैली को लेकर रूट मैप तैयार कर लिया गया है। रैली समापन के पश्चात अम्बेडकर सर्कल पर राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी की अध्यक्षता में विशाल सभा का आयोजन होगा। जिसमें पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पंचायत समिति प्रधान ओमाराम भील, सरपंच जालमसिंह राठौड़ और कई अधिकारी शिरकत करेंगे।
