बालोतरा – पोकरण फलसूँड बालोंतरा सिवाना पेय जल योजना का काम हुआ प्रारम्भ ।
कार्य प्रारंभ होने पर मोके पर पहुंच कर बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने कार्य का जायज़ा , कार्य को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश , जल्द करे पेय जल योजना का काम पूरा। गर्मी के दिन में लोगो तक जल्द पहुंच सके पेयजल ।

ज्ञात रहे की चार दिन पूर्व राजस्थान विधानसभा में बाड़मेर के पेयजल प्रोजेक्ट को लेकर भाजपा सदस्य कैलाश चौधरी ने पीएचईडी सचिव संदीप वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 12 सौ करोड़ रुपए के पेयजल प्रोजेक्ट पूरा हुआ और मात्र एक सौ करोड़ रुपए के टेण्डर होने हैं। लेकिन सचिव संदीप वर्मा टेण्डर जारी नहीं कर रहे हैं। बाद में सदन परिसर में जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल के कक्ष में संदीप वर्मा ने विधायक कैलाश चौधरी के आरोपों के बारे में जवाब मांगा। इस दौरान कैलाश चौधरी भी वहां मौजूद थे। चर्चा यह रही है कि आरोपों के संबंध में चौधरी और वर्मा के बीच गरमागरम बहस हुई है। चौधरी ने पेयजल प्रोजेक्ट को लेकर संदीप वर्मा को खरी-खरी सुनाई थी।