जयपुर – राजस्थान सरकार ने मनरेगा में नियोजित मेट की मजदूरी भी बढ़ा दी है। अब मेट को 206 रुपए प्रति दिन की मजदूरी का भुगतान प्रदेश में किया जाएगा। केन्द्र की ओर से मनरेगा में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी में बढ़ोतरी की हैं। मजदूरों में से योग्यता के आधार पर एक मजदूर को प्रशिक्षण देकर मेट बनाया जाता है। ये मेट साइट मैनेजमेंट के अलावा बाकी मजदूरों का लेखा-जोखा भी रखता है। पूर्व में मेट को 193 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी मिलती थी।

