गिड़ा में समाजसेवी कल्याणसिंह विदा की प्रतिमा तोड़ने का मामला
बालोतरा:- गिड़ा में समाजसेवी स्व. कल्याणसिंह विदा की प्रतिमा को तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने एवं प्रतिमा को पुनः स्थापित करवाने की मांग को लेकर रावणा राजपूत समाज के साथ छतीस कौम के लोगों ने राजस्व मंत्री व पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी व बायतु विधायक कैलाश चौधरी को ज्ञापन सौपा। रावणा राजपूत समाज जिला मिडिया प्रवक्ता विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत गिड़ा, जिला-बाड़मेर में निर्मित स्व. श्री कल्याणसिंह विदा रावणा राजपूत छात्रावास के पास खुद की खातेदारी भूमि में से 0.02 विस्वा जमीन श्री कल्याणसिंह विदा की प्रतिमा के लिए परिवार द्वारा समपर्ण भूमि करवाई थी उक्त भूमि पर को उनके परिवार व गिड़ा क्षेत्र के छतीस कौम के लोगों द्वारा प्रतिमा लगाई थी। लेकिन 18.04.2017 असामाजिक तत्वों द्वारा को सोची-समझी साजिश रचकर हमला कर प्रतिमा को खण्डित कर टुकड़े -टुकड़े कर दिए। जो सीसीटीवी कैमरा फुटेज में कैद है।
उक्त घटना के नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया लेकिन पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही नहीं की जिसके कारण आरोपी खुले आम धमकियां दे रहे है। इस घटना से पुरे क्षेत्र के लोगो एवं रावणा राजपूत समाज में रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह चौहान ने कहा कि कल्याणसिंह विदा गिड़ा के पूर्व सरपंच भी रह चुके है उन्होने हमेशा स्वच्छ राजनीति की जिससे छतीस कौम के लोगो में उनकी पकड़ थी गिड़ा क्षेत्र का विकास ही उनकी पूजा थी इसलिए इस प्रतिमा पर छतीस कौम के लोगो की आस्था जुड़ी हुई है। अगर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नही हुई एवं प्रतिमा को जल्द से जल्द पुनः स्थापित नहीं किया
गया तो रावणा राजपूत समाज व छतीस कौम के लोगों द्वारा जिला मुख्यालय या गिड़ा तहसील पर महापड़ाव करेगा इस अवसर पर गिड़ा तहसील अध्यक्ष प्रेमसिंह विदा, बाबुसिंह जसोल, राष्ट्रीय करणी सेना जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह गुगडी, कल्याण सिंह गोपड़ी, डुंगर देवासी, मालाराम बावरी, अमरसिंह पाटौदी, सतार खँा गिड़ा, मोतीसिंह सिसोदिया, देवीसिंह वीदा, माणक गहलोत आदि उपस्थित थे।

