ब्रह्मधाम मंदिर के बरसी महोत्सव में करेगी शिरकत,साथ में सांसद कर्नल सोनाराम जी राजस्व मंत्री अमराराम जी चोधरी वह विधायक गण भी साथ रहेंगे!
संत खेताराम महाराज की समाधी के करेंगी दर्शन,
मंदिर ट्रस्ट व् प्रशासन जुटा तैयारियों में,
कल सुबह 9 बजे ब्रह्मधाम पहुचने का है कार्यक्रम।
बालोतरा मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया हेलीपैड का जायजा ।
सोमवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ब्रह्मधाम तीर्थ पर प्रात: 8.30 बजे जोधपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर 9 बजे ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पहुचेगी। जहां वे ब्रह्माजी के मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात संत श्री खेतारामजी की समाधी स्थल बैकुण्ट धाम में पुष्पाजंलि अर्पित करेंगी। मुख्यमंत्री लगभग एक घण्टे तक ब्रह्मधाम तीर्थ पर रूकने के पश्चात पुन: जोधपुर के लिए प्रस्तान करेंगी। मुख्यमंत्री के आसोतरा दौरे के दौरान राजस्वमंत्री अमराराम चौधरी,प्रभारी मंत्री एवं जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल, सांसद कर्नल सोनाराम, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, सहित क्षेत्र अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रविवार को जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा सहित पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंघला ने ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा की जायजा लिया।


