रिपार्ट – गणपत भंसाली सूरत
1 जुलाई से सूरत-पटना-कोलकोता की हवाई सेवा का शुभारंभ
सूरत – हवाई सेवाओं के लिए तरस रहे सिल्कसिटी एंव डायमंड सिटी सूरत महानगर को दिल्ली गोआ, जयपुर, हैदराबाद तथा देश-विदेश के अनेक शहरों की कनेक्टिविटी के पश्चात अब एक ओर हवाई सेवा की सुविधा मिलने जा रही हैं, ओर ये सेवा होगी सूरत-पटना-कोलकोता के बीच, जो आगामी 1 जुलाई को प्रारम्भ होने जा रही है, इन प्रयासों में लगे केंद्रीय मंत्री श्री जयंत सिन्हा, सांसद श्री सी आर पाटिल, दर्शना जरदोश, स्पाइस जेट के श्री अजय सिंह, एयरपोर्ट अधिकारी श्री प्रमोद ठाकरे,तथा वी वांट वर्किंग एयरपोर्ट एट सूरत के श्री संजय जैन सहित योगभूत बने तमाम महानुभावों का आभार

