बालोतरा- राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग एवं प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत 12 जनवरी, सोमवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत बालोतरा स्थित पंचायत समिति सभागार में प्रातः 10.30 बजे जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं एवं लाभार्थियों के साथ बजट पूर्व सुझाव बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे 12.30 बजे बालोतरा से चौहटन के लिए प्रस्थान करेंगे।

