देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी National Testing Agency ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
अब यह परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि 3 मई को हुई NEET UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी, जिसके चलते करीब 22 लाख से ज्यादा छात्र नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।
📌 क्या कहा NTA ने?
एजेंसी के अनुसार:
- छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी।
- नए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।
- अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय सूचना पर भरोसा करने की अपील की गई है।
नई तारीख सामने आने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें परीक्षा की तैयारियों और नए एडमिट कार्ड पर टिकी हुई हैं।
📚 22 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
बताया जा रहा है कि इस बार देशभर से 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर भी एजेंसी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
📍 बालोतरा
🎤 रिपोर्टर – सुरेंद्र राजपुरोहित
