1000 परिंडे वितरण का लिया संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
📍 कवास
🎤 रिपोर्टर : स्वरूप माली
भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर मानवता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डॉ. हरि सिंह ने अपनी 36वीं वैवाहिक वर्षगांठ अनोखे तरीके से मनाई।
उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता कानाराम के बताए शब्द — “अपनी कमाई का दसवां हिस्सा पुण्य कार्य में लगाना” — को जीवन में उतारते हुए अपनी मासिक आय का 10 प्रतिशत हिस्सा दान एवं सेवा कार्यों में लगाने का संकल्प लिया।
इस पुण्य कार्य की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में परिंडे लगाकर की गई, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर डॉ. हरि सिंह ने आसपास के गांवों एवं परिचित लोगों को 1000 परिंडे वितरण करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में बाली देवी, मोहनलाल हुड्डा, रूपाराम विश्नोई सहित विद्यालय स्टाफ एवं गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।

