पाटोदी क्षेत्र में बीती रात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। मेडिवासन-पाटोदी मार्ग पर देर रात एक डंपर की टक्कर से बिजली के पोल टूट गए, जिससे मुख्य विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद आसपास के कई गांवों और ढाणियों में बिजली गुल हो गई, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विद्युत विभाग के JEN जितेंद्र ने बताया कि इस दुर्घटना में लगभग 6 से 7 बिजली के पोल टूट गए हैं। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुबह से ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। टूटे पोल हटाने, नई लाइन खींचने का काम लगातार जारी है। JEN जितेंद्र ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

