बायतु ओमप्रकाश गोदारा@ विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति, सवाऊ पदमसिंह मंडल की बैठक गुरुवार को ठाकुर जी के मंदिर में आयोजित हुई।इस बैठक में विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु चर्चा के साथ सम्मेलन की रूपरेखा ,प्रचार प्रसार व्यवस्थाओं, दायित्वों पर विस्तार से चर्चा हुई।जिसमें सवाऊ पदमसिंह मंडल में 30 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन करना तय हुआ। इस दौरान सरपंच ओमप्रकाश सारण , तिलोकचंद सारण,आईदानराम लीलड़ ,कुम्भाराम दर्जी,दिलीप, मुकेश, स्वरूप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

