बालोतरा – जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमे कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नागनेशियों की धाणी के प्रधानाध्यापक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।
आरोप है कि स्कूल में मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले दूध पाउडर को प्रधानाध्यापक मावा फैक्ट्रीयों को बेचता था – बच्चों के पोषण के लिए सरकार द्वारा भेजा गया यह दूध पाउडर कथित रूप से बाजार में बेचने का आरोप सामने आया हैँ , जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
दूध पाउडर का व्यापार………सरकारी स्कूल मे दूध पाउडर को मावा फैक्ट्रीयों मे बेचने के आरोप मे प्रधानाध्यापक निलंबित

Bureau Cheif at Samachaar360
