बाड़मेर–बालोतरा की सीमा परिवर्तन को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज धोरीमन्ना में एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी के नेतृत्व में होगी, जो पिछले 10 दिनों से सर्दी के बीच धरने पर बैठे हुए हैं। 79 वर्ष की उम्र में भी उनका संघर्ष क्षेत्र की जनता के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
धरने और रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे, जिनमें PCC चीफ गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट और हरीश चौधरी प्रमुख हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से ही क्षेत्र की जनता में जबरदस्त नाराजगी है, और इसी विरोध के चलते बड़ी संख्या में लोग इस जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए धोरीमन्ना पहुंचेंगे।
जनता का कहना है कि सीमा परिवर्तन का फैसला बिना जनभावना जाने लिया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अब देखना होगा कि सरकार इस जन आक्रोश के बाद क्या रुख अपनाती है।”

