बायतु – उपखंड क्षेत्र में आमजन की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी ज्ञापन सौंपा। रालोपा नेता जालाराम पलीवाल ने बताया कि क्षेत्र में सर्दियों में भी पेयजल संकट है और लोग टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हैं। साथ ही हाई टेंशन लाइन के लिए किसानों को उचित डीएलसी रेट नहीं मिलने, सड़कों की जर्जर हालत और 1500–2000 परिवारों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया। रालोपा ने 18 जनवरी तक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

