निर्माण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी परियोजना का रविवार को जोधपुर संभाग के संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी ने दौरा कर विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने रिफाइनरी परिसर का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य, आधारभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान एवं तहसीलदार कुलदीप भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संभागीय आयुक्त को परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
निरीक्षण कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी तथा रिफाइनरी प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

