21 मई से बालोतरा में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे थान सिंह डोली
बालोतरा जिले में बढ़ते जल संकट को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा 21 मई से जलदाय विभाग कार्यालय, बालोतरा के आगे अनिश्चितकालीन “जल संकट मुक्ति आंदोलन” शुरू किया जाएगा।
आंदोलन का नेतृत्व RLP नेता थान सिंह डोली करेंगे। जारी पोस्टर में बताया गया है कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं बल्कि पानी की गंभीर समस्या से जूझ रही आम जनता की आवाज है।
पोस्टर में भीषण गर्मी के बीच जिले में गहराते जल संकट को गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की गई है। साथ ही आमजन से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की गई है।
“पानी है तो कल है” जैसे संदेशों के माध्यम से जल संकट को जनहित का बड़ा विषय बताया गया है। आंदोलन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल भी तेज होती नजर आ रही है।
📍 बालोतरा
🎤 रिपोर्टर : सुरेंद्र राजपुरोहित

