पशु-पक्षियों के लिए बनी राहत, ग्रामीणों की पहल बनी प्रेरणा
📍 रानीवाड़ा
🎤 रिपोर्टर : जीतेन्द्र दहिया
जालौर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र के सेवाडिया गांव में भीषण गर्मी के बीच मानवता और जीवदया की मिसाल पेश की गई। गांव के मामाजी मंदिर के पास स्थित रिप नाड़ी में ग्रामीणों द्वारा पानी छोड़ा गया, जिससे लंबे समय से सूखी पड़ी नाड़ी फिर से पानी से भर गई।
नाड़ी में पानी आने से पशु-पक्षियों और आसपास के जीव-जंतुओं को बड़ी राहत मिली है। गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों का यह प्रयास क्षेत्र में सराहना का विषय बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार हर वर्ष “मामाजी रिपनाड़ी वाले” के नाम से इस नाड़ी में पानी छोड़ा जाता है। इस बार वालाराम पुरोहित, कृष्ण कुमार एवं मुकेश कुमार द्वारा पानी छोड़ा गया।
गांववासियों ने बताया कि इस परंपरा का मुख्य उद्देश्य गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों और बेजुबान जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करना है।
ग्रामीणों ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देते हैं।

