जिला विकास समन्वय एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आज
बाड़मेर, 11 जून। जिला विकास समन्वय एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक बाडमेर- जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता में 12 जून को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन सहित ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की विभिन्न याजनाओं की क्रियान्विति एवं माह मई, 2017 तक की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जहां किसानों का सबसे अधिक रकम का बीमा होता है. सरकार किसानों को सबसे अधिक छह लाख रुपए का व्यक्तिगत बीमा का लाभ दे रही है. किसान को प्रीमियम का केवल 50 फीसदी रकम का भुगतान करना पड़ता है. शेष राशि सहकारी संस्थाएं वहन करती हैं.
खनि अभियन्ता हरसुखराम विश्नोई ने बताया कि आदर्श,उत्कृष्ट स्कूल, आदर्श पीएचसी एवं पेयजल से संबंधित उच्च प्राथमिकता वाले कार्यो का वरीयता से चयन करने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

