जयपुर, 25 अप्रेल। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के आयुक्त श्री कृष्ण कुणाल कौशल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नियुक्त किए गए है। इस नियुक्ति से वे देश की प्रथम राजकीय कौशल विश्वविद्यालय राजस्थान आईएलडी स्किल यूनिवर्सिटी के प्रथम रजिस्ट्रार बन गए है।
गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा द्वारा राज्य में कौशल विश्वविद्यालय का विधेयक पारित किया गया था। देश की प्रथम राजकीय कौशल विश्वविद्यालय राजस्थान आईएलडी यूनिवर्सिटी (आरआईएसयू) का परिसर जामडोली में स्थित है।
इस अवसर पर श्री कुणाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से युवाओं में कौशल प्रशिक्षण में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण को बल मिलेगा। साथ ही इससे कौशल विकास की उपलब्धियों को एक नया आयाम मिला है।
