राजस्थान महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्षा रेहना रियाज़ ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण समारोह में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सचिन पायलट जी, एआईसीसी महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा जी, राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा एवं एआईसीसी महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती शकुंतला रावत जी सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने समारोह में हिस्सा लिया। पायलट ने अपने संदेश में रेहाना रियाज़ को बधाई एवं शुभकामनायें दी ,मैं उम्मीद करता हूँ कि आपके नेतृत्व में महिला कांग्रेस को और ज़्यादा मज़बूती मिलेगी एवं प्रदेश में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार एवं समस्याओं को और मुखर होकर उठायेगी।

