श्रमिक सुरक्षा और सोशल सिक्योरिटी के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
📍 पिंडवाड़ा
🎤 रिपोर्टर : सुरेश चौहान
पिंडवाड़ा स्थित आदर्श विद्या मंदिर में अल्ट्राटेक नाथद्वारा श्रमिक संघ एवं जेके लक्ष्मी सीमेंट श्रमिक संघ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक राज बिहारी शर्मा के सानिध्य तथा दानवीर सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश भाई साकट, शंकर सिंह रावत, अनिल जोशी, कृष्ण पाल सिंह, पुखराज, प्रभु राम लौटना तथा गणेश राम देवासी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा मानरा राम, खीमराज रावल, भंवरलाल गरासिया, देवीलाल गमेती एवं रामाराम देवासी सहित श्रमिक संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी राज बिहारी शर्मा ने श्रमिकों को लेबर कोर्ट से जुड़े चार महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी दी। साथ ही सोशल सिक्योरिटी और श्रमिक सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की गई।

