गौतमचंद ढेलडिया सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
📍 जसोल
🎤 ब्यूरो चीफ : मोहित दवे
जसोल में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन पुराने ओसवाल भवन में आयोजित किया गया। सभा के दौरान वर्ष 2026-28 के लिए गौतमचंद ढेलडिया को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों, सेवा कार्यों एवं समाज की प्रगति पर चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कोठारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज को सदैव सामाजिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी बनाए रखने का आह्वान किया।
सभा के दौरान समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

