युवाओं की मेहनत और सहयोग से तालाब में लौटी रौनक
📍 सिरोही, गोल गांव
🎤 पत्रकार : दिनेश राव गोल
सिरोही जिले के गोल गांव में भीषण गर्मी के बीच सूख रहे गोल तालाब को बचाने के लिए गांव के युवाओं ने सराहनीय पहल करते हुए अनोखी मिसाल पेश की है। युवाओं की मेहनत और सहयोग से तालाब में बोर का पानी शुरू कर दिया गया, जिससे तालाब में फिर से पानी पहुंचने लगा है।
तालाब तक पानी पहुंचाने के लिए युवाओं ने मिलकर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया। इस सेवा कार्य में कपूरा राम मीणा का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से पानी की व्यवस्था संभव हो सकी।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में पानी आने से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के मवेशियों और पशु-पक्षियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
भीषण गर्मी के दौर में युवाओं और भामाशाहों की इस पहल की पूरे गांव में सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने इसे समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक मिसाल बताया।
