समाजसेवी इसाक खान को प्रदेश कोऑर्डिनेटर बनने पर दी शुभकामनाएं
📍 सेड़वा, बाड़मेर
🎤 रिपोर्टर : मोहम्मद हनीफ सेड़वा
एम.डी. चौपदार का सेड़वा आगमन पर समाजसेवी इसाक खान के निवास पर राजस्थान की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान हाल ही में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश कोऑर्डिनेटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर इसाक खान को शुभकामनाएं दी गईं।
बताया गया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से इसाक खान अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं और आमजन से जुड़े विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार वे बॉर्डर क्षेत्र में उभरते हुए युवा नेता के रूप में पहचान बना रहे हैं। उनकी सोच सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की है तथा वे युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र में सामाजिक समरसता बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की।

