#Udaipur को मिला ‘बेस्ट टूरिज़्म सिटी’ का अवार्ड
राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दो अवार्ड दिए गए हैं। नई दिल्ली के एरो सिटी में शुक्रवार रात को देश की एक प्रतिष्टित पत्रिका द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में राजस्थान को बेस्ट टूरिज्म स्टेट और उदयपुर को बेस्ट टूरिज्म सिटी श्रेणी में अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

राजस्थान की ओर से यह अवार्ड राजस्थान पर्यटन स्वागत केंद्र की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती डॉ. गुनजीत कौर और सहायक निदेशक श्री आर के सैनी ने ग्रहण किये। इस मौके पर पर्यटन उद्योग, व व्यवसाय, मीडिया और प्रशासनिक जगत की जानी मानी हस्तियां मौजूद थी।