कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ प्रतिष्ठा महोत्सव
आज होगी मूर्ति स्थापना और महाप्रसादी
पाटोदी। भाखरसर ग्राम पंचायत के कोडूका गांव में श्री आई मां भादरिया राय मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंहंत ऊंकार भारती महाराज के सानिध्य में कलश व देव यात्रा के साथ शुरु हुआ। प्रतिष्ठा कमेटी के बंशीलाल चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन भक्ति संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी तथा शनिवार को प्रात: जल यात्रा के साथ-साथ देवता आगमन, मूर्तिधान्य वास, हवन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए तथा रविवार को मूर्ति स्थापना व महाप्रसादी होगी।