जयपुर – कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव व गुजरात का प्रभारी बनाया है। बता दें कि दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन थे, जहां पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की ,पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को पार्टी में दो बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं।

