सर्व समाज के सहयोग से धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज
📍 बालोतरा
सनातन धर्म सभा समिति के तत्वावधान में सर्व समाज द्वारा 31 मई पूर्णिमा को विशाल पुरुषोत्तम मास नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया तथा युवा टोलियां प्रचार-प्रसार में जुट गई हैं।
विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी दौलत आर प्रजापत ने बताया कि नगर परिक्रमा 31 मई को प्रातः 5 बजे माधवदास बगेची से धर्म ध्वज पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रवाना होगी।
परिक्रमा शहर के विभिन्न मार्गों एवं धार्मिक स्थलों से होकर पुनः माधवदास बगेची पहुंचेगी। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान संतों के सान्निध्य में भजन-कीर्तन, दर्शन-पूजन एवं धार्मिक प्रवचनों का आयोजन भी किया जाएगा।

