श्री राम गो सेवा संगठन की टीम ने लगातार प्रयास कर दिलाई पीड़ा से राहत
📍 भीनमाल
🎤 रिपोर्टर : वीरेंद्र प्रताप सिंह देवड़ा, वेरा रामपुरा
जालौर जिले के भीनमाल में एक गौ माता को रेस्क्यू कर उपचार के लिए गौशाला भेजा गया। बताया गया कि गौ माता पिछले करीब एक महीने से गंभीर पीड़ा में थी।
श्री राम गो सेवा संगठन की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए गौ माता को सुरक्षित रेस्क्यू किया और इलाज के लिए गौशाला पहुंचाया।
गौ सेवकों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पशुओं के सिर पर रस्सी या अन्य बांधने वाली वस्तुएं इस प्रकार न बांधी जाएं, जिससे उन्हें दर्द और तकलीफ झेलनी पड़े।
मौके पर मौजूद गौ सेवकों और श्रद्धालुओं ने काफी मेहनत और सेवा भावना के साथ इस कार्य को सफल बनाया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि टीम पिछले दो दिनों से लगातार इस सेवा कार्य में जुटी हुई थी और आखिरकार गौ माता को सुरक्षित उपचार के लिए भेज दिया गया।
गौ सेवा संगठन ने इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी गौ भक्तों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

