आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने प्रशासन से लगाई सहायता की गुहार
📍 सिवाना-बालोतरा, देवड़ा गांव
जन्म से गूंगा-बहरा और मानसिक रूप से कमजोर अपाईज आज भी सरकारी मदद का इंतजार कर रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका इलाज और विशेष देखभाल कराना मुश्किल हो गया है। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है, ताकि अपाईज का बेहतर इलाज हो सके और वह सामान्य जीवन की ओर बढ़ सके।
मामला सिवाना उपखंड क्षेत्र के देवड़ा गांव के एक गरीब परिवार से जुड़ा है, जहां जन्म से गूंगा-बहरा और मानसिक रूप से कमजोर अपाईज पारसमल मेघवाल वर्षों से कठिन परिस्थितियों में जीवन जी रहा है। परिवार का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
परिजनों के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते बड़े अस्पतालों में इलाज कराना संभव नहीं है। ऐसे में परिवार सरकार से आर्थिक सहायता और उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार की सहायता करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इलाज और विशेष देखभाल मिल जाए तो अपाईज का भविष्य बेहतर हो सकता है।

