उपचार के लिए गौशाला पहुंचाया, ग्रामीणों ने जताया आभार
📍 सिरोही, खामबल गांव
🎤 रिपोर्टर : वीरेंद्र प्रताप सिंह देवड़ा, वेरा रामपुरा
सिरोही जिले के खामबल गांव में एक गौ माता गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जिसकी एक आंख फूटी हुई थी। बताया गया कि गौ माता पिछले दो दिनों से घायल हालत में इधर-उधर भटक रही थी।
सूचना मिलने पर ॐ श्री गजानंद सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और गौ माता का रेस्क्यू कर उपचार के लिए गौशाला पहुंचाया।
वर्तमान में गौशाला में गौ माता का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने समिति के सदस्यों द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
गौ सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि जरूरतमंद एवं घायल पशुओं की सेवा के लिए संस्था लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
